Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 11:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर अपशब्द कहकर बयान देने वाले चिकित्सक ओपी आनंद को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर अपशब्द कहकर बयान देने वाले चिकित्सक ओपी आनंद को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

May 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉ. ओपी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने रविवार की रात को सरायकेला थाना में उनसे पूछताछ की और सोमवार की सुबह करीब सात बजे उनको सरायकेला स्थित जिला सीजेएम कोर्ट की अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने उनको जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि डॉ0. ओपी आनंद द्वारा अपने ऊपर हुए शिकायत के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनकी कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा कई आरोपों के आधार पर आरआईटी थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। डॉ ओपी आनंद पर आदित्यपुर निवासी सुनील झा की पुत्री द्वारा इलाज में लापरवाही बरतते हुए उनके पिता की मौत का कारण बनने का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर एक एफआइआर भी दर्ज कराई थी, जिस मामले में उनको जेल भेजा गया है। हालांकि, उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का अलग से भी मामला दर्ज है।

इधर,डॉ. ओपी आनंद के जेल भेजे जाने के बाद उनके परिजनों द्वारा एक वीडियो के माध्यम से बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जब वे वापस जेल से लौटेंगे तो अपनी जीत का ऐलान करेंगे। किसी भी हाल में वे झुकने वाले नहीं है। उन्होंने केस करने वाली लड़कियों के नाम भी अपने वीडियो संदेश में कहा है कि वे बेटियों का सम्मान करते है और जिन लोगों ने आरोप लगाया है उनके आरोपों का भी वे जवाब देंगे।

उन्होंने अफसोस जताया है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और गलत चीजों का विरोध करने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉ. ओपी आनंद ने विगत दिनों नर्सिंग होम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मौखिक आदेश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिले के सिविल सर्जन के नेतृत्व में पहुंची टीम का सहयोग नहीं किया था और बाद में प्रेस को बयान देकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। उसके बाद से ही नर्सिंग होम के खिलाफ जांच शुरू की गई और अंतत: उनको जेल भेज दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडॉक्टर ने बताया ब्लैक फंगस को कैसे करे खत्म, जानिए आसान तरीके
Next Article नाइन एमएम पिस्तौल के साथ कुख्यात अपराधी आकाश राम गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
झारखंड

नौजवानों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस : कुमार गौरव

September 10, 2026
Headlines

हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बिना इलाज मरीजों को टरकाने पर बिफरे

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026

नौजवानों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस : कुमार गौरव

September 10, 2026

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.