WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। मेदिनीनगर शहर में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी पुष्टि पलामू भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय के करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री11 बजे पलामू ज़िला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में स्थित चियांकी हवाईअड्डा में बने सभा स्थल पर जनसभा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकेंगे। वहीं पलामू प्रमंडल के नौ विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार भी पीएम के आगमन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खुफिया तंत्र को सशक्त कर गया है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम शुरु कर दिए गए हैं।

