अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। बीती रात रामगढ़ पुलिस ने जिले के सभी थानों और ओपी क्षेत्रों में एक साथ बड़े स्तर पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत देर रात तक सड़कों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही और संदिग्ध लोगों के साथ-साथ वाहनों की भी सघन जांच की गई।
एसपी के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी
यह पूरा अभियान रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के विशेष निर्देश पर चलाया गया। इसमें पतरातु और रामगढ़ के एसडीपीओ तथा डीएसपी (मुख्यालय) ने खुद मोर्चा संभाला और अपनी देखरेख में चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों के मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील जगहों पर नाकेबंदी कर आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की तलाशी ली।
रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने का आदेश
पुलिस के इस सघन अभियान का मुख्य मकसद अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना, आपराधिक साजिशों को नाकाम करना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल बनाना है। जांच के दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की और उनके दस्तावेजों की जांच की। अभियान के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने इलाकों में रात की गश्त को और तेज करें तथा असामाजिक तत्वों की हर हरकत पर कड़ी नजर रखें।
इसे भी पढ़ें : LRDC-CO-SDO-सब रजिट्राट समेत 7 अफसरों के ठिकानों पर ACB की रेड




