Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 12:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कम खर्च में बेहतर इलाज की ओर झारखंड… जानें कैसे
रांची

कम खर्च में बेहतर इलाज की ओर झारखंड… जानें कैसे

December 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश में जल्द ही आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही, राज्य की सभी पंचायतों में हेल्थ कॉटेज और प्रत्येक सदर अस्पताल में हाईटेक जापानी लैबोरेट्री विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस योजना को लेकर हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से विस्तृत योजना भेजने को कहा, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया है।

Advertisement Advertisement

सरकार का कहना है कि पंचायत स्तर पर हेल्थ कॉटेज स्थापित होने से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के पास ही मिल सकेंगी। राज्य सरकार के अनुसार, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय और हेल्थ कॉटेज के निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।

वहीं, रिम्स सहित सभी सदर अस्पतालों में हाईटेक जापानी लैब लगाने के लिए जरूरी आधारभूत संरचना पहले से मौजूद है, जिससे इस योजना को जल्द लागू किया जा सकेगा।

आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की स्थापना से राज्य में कुशल आयुष चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों को आधुनिक और समग्र इलाज की सुविधा कम खर्च में उपलब्ध होगी, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह पूरी योजना झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 30 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article ठंड से जूझता झारखंड, इस इलाके का पारा 1 डिग्री से नीचे

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.