Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मांडर उपचुनाव को लेकर 23 जून को सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा
रांची

मांडर उपचुनाव को लेकर 23 जून को सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा

June 22, 2022No Comments1 Min Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मांडर विधानसभा के उप चुनाव के लिए 23 जून को मतदान होना है। 21 जून की शाम से चुनाव प्रचार का वक्त खत्म हो चुका है। अधिक से अधिक वोटिंग हो सके, इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंड सरकार के सभी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक बैंकों में 23 जून को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत इस अवकाश की घोषणा की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के कारण मांडर में उप चुनाव कराया जा रहा है। महागठबंधन की ओर से बंधु की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को जबकि भाजपा की ओर से पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को कैंडिडेट बनाया गया है। महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई मंत्री, वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में उतरे थे। भाजपा की ओर से भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी गंगोत्री के पक्ष में चुनाव प्रयार किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभयानक भूकंप, अबतक 155 की मौत
Next Article जमशेदपुर में सुमन होटल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.