Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 10:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मारंगहादा में युवा किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची

मारंगहादा में युवा किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

July 23, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। मारंगहादा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात कांडे तुबिद गांव में चमरा मुंडा उर्फ चमरू ( 25) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने चमरू को छह गोलियां मारी।

जानकारी के अनुसार चमरा मुंडा खेत में सिंचाई कर शनिवार रात लगभग आठ बजे अपने घर लौट रहा था। घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। बताया गया गोली लगने से चमरा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्वजन उसे सदर अस्पताल खूंटी ले कर आये, पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक चमरा मुंडा की गर्भवती पत्नी पिंकी बॉबी तिड़ू ने पुलिस को बताया कि वह रात को लगभग आठ बजे अपने पति कें खेत से लौटने का इंतजार कर रही थी। घर से महज कुछ दूरी पर अपराधियों ने चमरा मुंडा को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर पत्नी जब बाहर निकली, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे और चमरा मुंडा जमीन पर गिरा पड़ा था। पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसके घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर रात को पांच-छह लोग खड़े थे, लेकिन वह उनके इरादों को भांप नहीं सकी। अंधेरा के कारण वह उन लोगों को पहचान नहीं पाई।

पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल खूंटी में शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 29 जुलाई तक रुक-रुक कर होगी बारिश
Next Article हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के पार

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.