WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया है कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। कल ही बंगाल से दिल्ली लौट थे। कुछ अनइजी महसूस करने के कारण उन्होंने कोविड-19 का जांच कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा हैै कि हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं ।वह अपनी जांच कराएं और सजग रहें।

