Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसपी ने खटाल संचालकों को लगाई फटकार
झारखंड

एसपी ने खटाल संचालकों को लगाई फटकार

August 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़। रामगढ़ में अब भैंसे भी ट्रैफिक नियम का पालन करेंगी, लेकिन अगर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन भैंसे करती हैं, तो उसका खामियाजा खटाल मालिक को भुगतनी होगी। इसलिए इसकी पूरी जिम्मेवारी खटाल संचालकों को दी गई है। यह फरमान मंगलवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने जारी किया है। एसपी दोपहर रामगढ़ थाना पहुंचे तो सबसे पहले जिले के सभी खटाल मालिकों को थाने में तलब किया। उन्होंने कहा कि दिनभर खटाल की भैंसे रोड पर घूमती नजर आती हैं। उसके साथ कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आता है। भैंसों की वजह से पूरे दिन शहर का मेन रोड और चट्टी बाजार जाम की समस्या से जूझता रहता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी खटाल संचालकों को इस बारे में सचेत किया गया था, लेकिन किसी ने भी इस विषय पर गंभीरता से पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि भैंसों को नदी ले जाने और वहां से ले आने के लिए एक समय तय करना होगा।उन्होंने खटाल मालिकों को कहा कि सुबह भैसों को ले जाइए और फिर रात में ही वापस लाइए। दिन में अगर सड़क पर दिखीं, तो खटाल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने की लंबित मामलों की समीक्षा
एसपी ने थाने में कई लंबित मामलों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ थाने में कई केस का अनुसंधान अभी भी ठीक से नहीं हो पाया है। इसके लिए अनुसंधानकर्ताओं से बात की गई और उन्हें उचित निर्देश भी दिया गया है। इसके अलावा एसडीपीओ आर पी किशोर और थाना प्रभारी विपिन कुमार को भी इस मामले में निर्देश दिया गया है। एसपी ने शोभा हत्या कांड, चोरी, लूट और साइबर क्राइम से संबंधित मामलों पर जल्द से जल्द अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के नवनिर्मित विधानसभा भवन के उद्घाटन के लिए रघुवर ने दिया मोदी को न्योता
Next Article एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.