अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : Bokaro Power Supply Company Limited (BPSCL) ने सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ई 1 ग्रेड के अंतर्गत की जा रही है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15 पद भरे जाएंगे।
पद का नाम
सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर)
ग्रेड
E 1
महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण शुरू
9 फरवरी 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि
5 मार्च 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार
तिथि बाद में घोषित की जाएगी
BPSCL Assistant Manager सैलरी कितनी मिलेगी
सहायक प्रबंधक पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशन अवधि के दौरान E 1 ग्रेड के अंतर्गत 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद वेतनमान बढ़ाकर 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा।
वेतन के साथ कर्मचारियों को पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, कैफेटेरिया परक्विजिट्स और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
कंपनी आवास न मिलने की स्थिति में एचआरए दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास निम्न योग्यताएं हों।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निम्न में से किसी एक विषय में पूर्णकालिक बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
केमिकल इंजीनियरिंग
पावर प्लांट इंजीनियरिंग
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग
सामान्य, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास केंद्रीय या राज्य बॉयलर बोर्ड द्वारा जारी बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
5 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा।
पहला चरण
कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसकी अवधि 90 मिनट की होगी।
दूसरा चरण
सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयन सीबीटी और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विभागीय उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
सभी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
BPSCL Assistant Manager के लिए आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया Institute of Banking Personnel Selection के पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
इसे भी पढ़ें : ‘No Mercy’ वीडियो वायरल होने के बाद सीएम के खिलाफ पीई दर्ज

