अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में PE यानी प्रीमिलरी इंक्वायरी दर्ज की गई है। यह मामला रांची के सदर थाना में दर्ज किया गया है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
यूथ कांग्रेस नेता की शिकायत पर कार्रवाई
यह मामला झारखंड यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एस. अग्रवाल की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि असम के सीएम ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है।
वीडियो में फायरिंग और शूटिंग का दृश्य
शिकायत के मुताबिक, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के ट्विटर (पूर्व में एक्स) हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें वे फायरिंग और शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का वीडियो सार्वजनिक मंच पर डालना गलत संदेश देता है और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भ्रम पैदा कर सकता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी, कुर्सी बचाने के लिए नफ़रत की राजनीति भले आसान लगती हो, लेकिन याद रखिए आपके हरकतों से देश का सामाजिक ताना-बाना कमजोर होता है।यह गोली किसी एक समुदाय पर नहीं, भारत के भाईचारे और संविधान की आत्मा पर चल रही है। pic.twitter.com/zAPq8pAHSj
— Manish Tiwari (@livemanish_) February 8, 2026
जांच जारी, आगे की कार्रवाई पर फैसला बाद में
यूथ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पोस्ट आपत्तिजनक है और युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता, पोस्ट करने के उद्देश्य और कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के IPS अफसरों की प्रॉपर्टी डिटेल्स आई सामने… जानें

