Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 05:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में स्कॉर्पियो ने मचाया हाहाकार, पुलिस की गोलियों से थमा तांडव
Headlines

रांची में स्कॉर्पियो ने मचाया हाहाकार, पुलिस की गोलियों से थमा तांडव

February 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्कॉर्पियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के कचहरी चौक के पास बीती रात जो हुआ, उसने शहर को हिलाकर कर दिया। आमतौर पर चहल-पहल से भरा रहने वाला यह इलाका अचानक चीख-पुकार, भगदड़ और गोलियों की आवाज से दहल उठा। वजह थी स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की हैवानियत, जिसने न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पुलिस को भी निशाना बना लिया।

सड़क पर शुरू हुई गुंडागर्दी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार युवक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। अचानक उन्होंने एक ट्रांसजेंडर को रोका। पहले गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रांसजेंडर को उठाकर सड़क पर पटक दिया गया। तेज आवाज के साथ वह जमीन पर गिरा और दर्द से कराह उठा। बाद में पता चला कि उसका पैर टूट चुका है। आसपास मौजूद लोग सहमे रहे। कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आरोपी खुलेआम सड़क पर उत्पात मचाते रहे।

auto

युवक को रौंदा, इंसानियत को कुचला

इससे पहले कि लोग संभल पाते, स्कॉर्पियो सवारों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, इस्तियाख और गुलफाम ने एक युवक को अपनी गाड़ी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी भाग निकलते हैं, लेकिन यहां कहानी और खौफनाक हो गई। आरोपियों ने घायल युवक को सड़क पर छोड़ने के बजाय जबरन स्कॉर्पियो में डाल लिया और उसे लेकर शहर की सड़कों पर घूमते रहे।

सूचना मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आई। वायरलेस पर अलर्ट जारी हुआ और कई थानों की पुलिस टीम स्कॉर्पियो की तलाश में निकल पड़ी। कुछ ही देर में गाड़ी को चिन्हित कर लिया गया और पीछा शुरू हो गया। लेकिन आरोपी किसी भी कीमत पर रुकने को तैयार नहीं थे। तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर गाड़ी दौड़ाई जाने लगी। कभी गलत साइड, कभी अचानक ब्रेक, कभी भीड़ में घुस जाना। उनकी ड्राइविंग से आम लोग भी जान बचाकर भागते नजर आए।

पुलिस को रौंदने की कोशिश, दो वाहन क्षतिग्रस्त

पीछा करते वक्त हालात और बिगड़ गए। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की। स्कॉर्पियो सीधे पुलिस वाहन की ओर मोड़ी गई। इस दौरान दो पुलिस गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। साफ था कि आरोपी किसी को नहीं छोड़ना चाहते थे, चाहे सामने पुलिस ही क्यों न हो। इस दौरान कुछ देर के लिए शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मजबूरन चली गोलियां

हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आखिरकार सख्त कदम उठाना पड़ा। जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने फायरिंग की। कुल 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। निशाना सीधे स्कॉर्पियो के टायर पर था, ताकि गाड़ी को रोका जा सके। गोली लगते ही गाड़ी हांफने लगी और कुछ दूरी पर रुक गई। इसी दौरान आरोपी इस्तियाख गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घायलों का इलाज जारी, शहर में गुस्सा

मारपीट में घायल ट्रांसजेंडर और स्कॉर्पियो से रौंदा गया युवक दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन दिलो-दिमाग पर सदमा गहरा है। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वे खुलेआम सड़क पर उत्पात मचाएं और पुलिस से भी भिड़ जाएं। पुलिस ने पूरे मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : प्यार से भरोसा, भरोसे से क’त्ल : रांची ब्रूटल म’र्डर केस का दिल दहला देने वाला सच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBPSCL में असिस्टेंट मैनेजर की Vacancy, सैलरी 1.80 लाख तक
Next Article अगले 15 दिन वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी लेट…जानें वजह

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.