अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 – 2025) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होनी थी और आवेदन शुल्क ₹540 तय था, लेकिन ज्यादा फीस की वजह से इसे रोक दिया गया था। अब आयोग ने फीस घटाकर सिर्फ ₹100 कर दी है।
उम्मीदवार onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 तय की गई है।
पदों का विवरण
असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर – 1064 पद
प्लानिंग असिस्टेंट – 88 पद
जूनियर स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट – 05 पद
डेटा एंट्री ऑपरेटर – 01 पद
ऑडिटर – 125 पद
ऑडिटर (को-ऑपरेटिव सोसाइटीज) – 198 पद
कुल पद : 1481
योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन / BCA / B.Com / B.Sc / PGDCA आदि।
आयु सीमा
न्यूनतम : 21 वर्ष
अधिकतम : 37 वर्ष
(आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी)
फीस
सभी वर्गों के लिए : ₹100
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल 5 से लेवल 7 तक वेतन मिलेगा।
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
अनारक्षित : 40%
पिछड़ा वर्ग : 36.5%
अति पिछड़ा वर्ग : 34%
SC/ST : 32%
दिव्यांग : 32%
महिला उम्मीदवार : 32%
परीक्षा पैटर्न (प्रीलिम्स)
कुल प्रश्न : 150 (MCQ)
सही उत्तर : +4 अंक
गलत उत्तर : -1 अंक
समय : 2 घंटे 15 मिनट
विषय : सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, तर्क/मानसिक क्षमता
भाषा : हिंदी और अंग्रेजी
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी भरें।
फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
आवेदन की आखिरी तारीख : 24 सितंबर 2025
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर, कौन-कौन से… देखें

