WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। आज हुई बैठक में 26 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों से निवेश का माहौल बेहतर होगा, किसानों और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं और मजबूत होंगी।
कैबिनेट के मुख्य फैसले
- बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP)-2025 को मंजूरी।
- भोजपुर जिले में 249.48 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 52.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- शेखपुरा जिले में 250.06 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 42.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
- रोहतास जिले में 492.85 एकड़ भूमि के अधिग्रहण पर 154.07 करोड़ रुपये स्वीकृत।
- शिवहर जिले में 270.01 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 105.27 करोड़ रुपये की मंजूरी।
- दरभंगा जिले में 385.45 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 376.07 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- पूर्णिया जिले में 279.65 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 66.91 करोड़ रुपये स्वीकृत।
- पटना जिले के फतुहा में Fin Tech City विकसित करने हेतु 242 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर 408.81 करोड़ रुपये स्वीकृति।
- राज्य की 12 जलविद्युत परियोजनाओं में से 9 के लिए 166.81 करोड़ रुपये मंजूर, जबकि 3 परियोजनाएँ (बरबल, रामपुर, नटवार) बंद होंगी।
- पटना मुख्य नहर पर कालीकृत सड़क निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
- कुशेश्वरस्थान–फुलतोड़ाघाट सड़क परियोजना की लागत बढ़कर 381.22 करोड़ रुपये की गई।
- बांका जिले में 51.40 एकड़ भूमि पर सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय (CTS) बनाने हेतु भूमि हस्तांतरण।
- समस्तीपुर के रोसड़ा में न्यायालय भवन, एमिनिटी भवन और हाजत भवन निर्माण हेतु 39.50 करोड़ रुपये स्वीकृत।
- शेखपुरा जिले में एक न्यायिक अधिकारी को सेवा से हटाने का निर्णय।
- बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिए राज्य रणनीति एवं कार्य योजना 2025 को मंजूरी।
- नालंदा के पावापुरी में भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान हेतु पुनरीक्षित लागत 746.64 करोड़ रुपये स्वीकृत।
- दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नई योजना – मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना शुरू, 10.25 करोड़ रुपये स्वीकृत।
- बिहार में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग शुरू करने के लिए नीति को स्वीकृति।
- गया में ERSS मिरर साइट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर संचालन हेतु 132 नए पदों का सृजन।
- किसानों के सलाहकारों का मानदेय 13,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रतिमाह किया गया।
- इसके लिए 67.87 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय स्वीकृत।
- वैशाली जिले में पाँच सितारा होटल/रिसॉर्ट पीपीपी मोड पर बनाने की मंजूरी।
- गया जिले में 15 एकड़ भूमि खेल विभाग को खेल मैदान निर्माण के लिए निःशुल्क हस्तांतरित।
- पटना जिले के जगनपुरा में मेट्रो स्टेशन निर्माण हेतु भूमि 1.06 करोड़ रुपये में हस्तांतरित।
- सारण जिले में 15.5 एकड़ भूमि पर डेयरी प्रोजेक्ट प्लांट के लिए भूमि निःशुल्क हस्तांतरित।
- राशन डीलरों का कमीशन 211.40 रुपये से बढ़ाकर 258.40 रुपये प्रति क्विंटल किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार।@NitishKumar @BiharCabinet… pic.twitter.com/hOQezKB9WG
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) August 26, 2025
इसे भी पढ़ें : एक अनदेखी से उजड़ गयी सरिता की खुशहाल दुनिया, सता रही तीन बच्चों के परवरिश की चिंता



