अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया टाल दी है। अब आवेदन 28 अगस्त से शुरू होंगे। पहले यह प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होनी थी।
नए शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 28 सितंबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर होगी। परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
महिला/SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार: ₹1000 (लेट फीस के साथ ₹1500)
अन्य उम्मीदवार: ₹2000 (लेट फीस के साथ ₹2500)
पात्रता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में डिग्री पूरी करनी चाहिए या किसी डिग्री प्रोग्राम के तीसरे साल में पढ़ाई कर रहे होने चाहिए। विदेशी डिग्री वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2026 में बदलाव
इंजीनियरिंग साइंस (XE) कैटेगरी में नया सेक्शन Energy Science (XE-I) जोड़ा गया है।
उम्मीदवार अब दो पेपर दे सकेंगे, लेकिन केवल स्वीकृत कॉम्बिनेशन में।
आवेदन शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब सामान्य उम्मीदवारों के लिए फीस ₹2000 और लेट फीस के साथ ₹2500 हो
इसे भी पढ़ें : अचानक रोकी गयी मां वैष्णो देवी यात्रा… जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली कंचन का पति ने रेत डाला गला, समझौता कर निकला था थाना से
इसे भी पढ़ें : जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, इधर-उधर भटकने को मजबूर मरीज
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने लिया कन्वेंशन सेंटर का जायजा, दी कार्य योजना बनाने की हिदायत



