अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : हिंदी भाषा और साहित्य को समाज की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती की केंद्रीय निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से अजय राय को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर संस्था के केंद्रीय (अंतरराष्ट्रीय) अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शुक्ल ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि अजय राय जैसे ऊर्जावान और समर्पित व्यक्तित्व के नेतृत्व में झारखंड इकाई और अधिक सक्रिय होगी तथा हिंदी साहित्य के प्रसार-प्रचार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि वे झारखंड की समृद्ध साहित्यिक और लोक-संस्कृति को राष्ट्रीय व वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं में हिंदी भाषा के प्रति आकर्षण बढ़ाना और साहित्यिक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।

बता दें कि हिंदी साहित्य भारती लंबे समय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक गोष्ठियाँ, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी भाषा-संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अजय राय को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय है बल्कि झारखंड के साहित्यिक जगत के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।
अजय राय के अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. अरुण सज्जन, राकेश कुमार, संजय सराफ, संजीव दत्ता, अभय पांडेय, राजेश कुमार, संजीत कुमार, देवानंद राय, आलोक झा, वीर बहादुर सिंह, रमेश साहू, अनिकेत सिंह, मुकेश साहू, अमित कश्यप सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें : एक अनदेखी से उजड़ गयी सरिता की खुशहाल दुनिया, सता रही तीन बच्चों के परवरिश की चिंता



