अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा को पास करना अब शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य है।
STET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 से 25 अक्टूबर 2025 तक होगा और रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर किए जा सकते हैं।

योग्यता और उम्र सीमा
पेपर I कक्षा 9-10 के शिक्षकों के लिए और पेपर II कक्षा 11-12 के शिक्षकों के लिए है। पेपर I के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड जरूरी है, जबकि पेपर II के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड अनिवार्य है। शारीरिक शिक्षा और अन्य विषयों की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को 21 से 37 वर्ष (सामान्य पुरुष) और 40 वर्ष (महिला/ओबीसी) तय की गई है। SC/ST अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, EWS, OBC और EBC वर्ग के लिए एक पेपर की फीस 960 रुपये और दोनों पेपरों की फीस 1440 रुपये है। वहीं SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर 760 रुपये और दोनों पेपरों की फीस 1140 रुपये रखी गई है।
पासिंग मार्क्स
STET में पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अति पिछड़ा वर्ग को 42.5% और SC/ST, दिव्यांग व महिलाओं को 40% अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र मिलेगा, जो शिक्षक भर्ती जैसे BPSC TRE 4.0 के लिए अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में रोजगार से पर्यटन तक… CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल… जानें

