अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए यू-स्पेशल बस सेवा को फिर से शुरू किया। इस सेवा की शुरुआत 25 इलेक्ट्रिक बसों से की गई है, जो डीयू के 67 कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ेंगी।
मुख्यमंत्री ने कुल 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें 30 साल बाद वापस आ रही 50 पुनर्निर्मित यू-स्पेशल बसें भी शामिल हैं। ये बसें 25 से ज्यादा रूटों पर चलेंगी और मेट्रो स्टेशनों जैसे अहम स्थानों पर भी रुकेंगी।
छात्रों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सभी बसें इलेक्ट्रिक और वातानुकूलित (AC) होंगी। इनमें छात्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। खास बात यह है कि छात्र बस में सफर के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करके गाने भी सुन सकेंगे।
आगे और बढ़ेगी बसों की संख्या
सरकार का कहना है कि आने वाले समय में यू-स्पेशल बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। साथ ही छात्रों को मेट्रो में रियायती पास देने की दिशा में भी काम चल रहा है।
DU ने जताया आभार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। विश्वविद्यालय ने एक्स (Twitter) पर लिखा—
“यह पहल स्थायी परिवहन को मजबूत करेगी और हजारों छात्रों को लाभान्वित करेगी।”
पिछली सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने यह सेवा बंद कर दी थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार हमेशा आगे की ओर बढ़ रही है और दिल्ली को नई दिशा दे रही है।
इसे भी पढ़ें : कमल भूषण ह’त्याकांड के सरकारी गवाह ने जेल में शुरू किया भूख हड़ताल… जानें क्यों

