Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीपीएल 2025 : डेब्यू मैच में छाए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर
स्पोर्ट्स

डीपीएल 2025 : डेब्यू मैच में छाए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

August 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आर्यवीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शानदार डेब्यू किया। 17 साल के आर्यवीर ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 27 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला।

बल्लेबाजी में दिखी झलक

ओपनर के रूप में उतरे आर्यवीर ने शुरुआत संभलकर की और चार गेंदों पर एक रन लिया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट गेंदबाज नवदीप सैनी पर लगातार दो चौके लगाए। एक शानदार कवर ड्राइव में उनका आत्मविश्वास साफ दिखा। फिर स्पिनर रौनक वाघेला के ओवर में भी दो चौके लगाए। हालांकि उसी ओवर में वे 22 रन बनाकर आउट हो गए।

auto

फील्डिंग में भी चमके

आर्यवीर ने बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में भी दम दिखाया और ईस्ट दिल्ली के सलामी बल्लेबाज सुजल सिंह का बेहतरीन कैच पकड़ा।

मैच का नतीजा

सेंट्रल दिल्ली ने युगल सैनी (52 रन, 32 गेंद) की तेज पारी की मदद से 155 रन बनाए। जवाब में ईस्ट दिल्ली की टीम सिर्फ 93 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।

पहले भी कर चुके हैं बड़ा प्रदर्शन

आर्यवीर इससे पहले जूनियर स्तर पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 की ओर से मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेली थी। वे दिल्ली अंडर-16 और अंडर-19 टीम में लगातार अच्छा खेल दिखा चुके हैं।

नीलामी और आगे का मैच

डीपीएल नीलामी में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने उन्हें 8 लाख रुपये में खरीदा था। फिलहाल सेंट्रल दिल्ली 10 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। टीम अब 29 अगस्त को क्वालिफायर-1 में एक बार फिर ईस्ट दिल्ली से भिड़ेगी।

इसे भी पढ़ें : स्कूल गर्ल्स की तुलना शराब से? सोशल मीडिया पर हंगामा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूल गर्ल्स की तुलना शराब से? सोशल मीडिया पर हंगामा
Next Article भरोसे का क’त्ल : शिक्षिका से ऐंठा मोटा माल, फिर खेला शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.