Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Asia Cup 2025 : फाइनल से पहले पाकिस्तान का ड्रामा… जानिए क्या
स्पोर्ट्स

Asia Cup 2025 : फाइनल से पहले पाकिस्तान का ड्रामा… जानिए क्या

September 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फाइनल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेल से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने हैं।

पाकिस्तान की टीम मुश्किलों से जूझते हुए किसी तरह फाइनल तक पहुंची है, जबकि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को दो बार हराया है। अब फाइनल में भारत एक बार फिर जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

सूर्यकुमार यादव पर PCB की शिकायत

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज कराई है। सूर्यकुमार ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान पर मिली जीत को भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था। PCB ने इसे राजनीतिक बयान बताते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना।

ICC ने इस पर कार्रवाई करते हुए सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया। हालांकि, सूर्यकुमार ने किसी भी तरह के उल्लंघन से इनकार किया, लेकिन ICC ने बोर्ड की आपत्ति को सही माना।

हारिस रऊफ पर भी लगा जुर्माना

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में गाली-गलौज और अनुशासनहीनता के लिए 30% मैच फीस का जुर्माना भुगतना पड़ा। उन्होंने न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों से बहस की, बल्कि दर्शकों की ओर भी आपत्तिजनक इशारे किए। इसी मैच में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को अर्धशतक के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ करने पर चेतावनी दी गई।

PCB चेयरमैन ने पेश की अनोखी मिसाल

पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हारिस रऊफ पर लगे जुर्माने की राशि खुद भरने की इच्छा जताई है। हालांकि, तकनीकी तौर पर यह जुर्माना खिलाड़ी की सैलरी से ही कटेगा, लेकिन चेयरमैन का यह कदम खिलाड़ियों को समर्थन देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

BCCI ने की अपील

BCCI ने सूर्यकुमार पर लगे जुर्माने के खिलाफ ICC में अपील की है। दोनों बोर्डों ने मैच रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैचों में अक्सर तनाव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मैदान से ज्यादा विवाद चर्चा में हैं।

अब सबकी निगाहें 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां असली जंग मैदान पर खेल के दम पर होगी।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, DGP खुद कर रहे मॉनिटरिंग
Next Article पिता के बिना अधूरी दुनिया, अब मासूम बेटियों के सपने भी तोड़ रहे दम

Related Posts

Headlines

एक ने पैर गंवाया, दूसरे ने पोलियो को हराया, लहराया परचम… अब दोनों को नवाजेंगे सीएम सम्राट

August 28, 2026
स्पोर्ट्स

600वें टेस्ट में भारत का ऐतिहासिक धमाका, श्रीलंका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

August 19, 2026
स्पोर्ट्स

एशिया कप से पहले भारतीय महिला टीम को झटका , जेमिमा रोड्रिग्स टूर्नामेंट से बाहर

August 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.