अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने कहा कि अपने पहले ही दौरे में गिल ने सबको प्रभावित किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास के बाद गिल को कप्तानी मिली और उन्होंने जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
इंग्लैंड दौरे में टीम के शानदार प्रदर्शन से गिल का मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने सीरीज में 754 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा है। इस प्रदर्शन से गिल ने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।
कार्तिक ने हालांकि सुझाव दिया कि गिल को अपनी आक्रामकता पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “कभी-कभी वह जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं, जिसे थोड़ा बदलना अच्छा होगा, लेकिन ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है।”
कार्तिक ने बताया कि इस दौरे से पहले लोग गिल के विदेशी धरती पर रिकॉर्ड पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन गिल ने कहा था कि वह दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी तकनीक पर मेहनत कर कमजोरियों को दूर किया और शानदार प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर आई बड़ी खबर
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जवानों ने तहस-नहस कर दिये तीन नक्सली बंकर

