WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जर्मनी। दुनिया में कई लोग अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं।
जर्मनी के कोलोन की रहने वाली 24 साल की इस लड़की की कुछ ऐसी ही कहानी है.
इस लड़की को एक खतरनाक बीमारी है, जिसकी वजह से इसने अपने दोनों हाथ और पैर गंवा दिए.
जर्मनी के कोलोन की रहने वाली 24 साल की बेजा डोगन मेनिंगोकोकल मेनिंजाइटिस से संक्रमित (Meningitis Infection) हुई थीं.
इसके बाद उनकी किडनी पूरी तरह खराब हो गई और दोनों हाथों के अलावा पैर भी काटने पड़े.

2 साल पहले बेजा डोगन की मां मिहरीबन डोगन ने किडनी दान में दी थी, जिनकी उम्र करीब 54 साल है. इ
सके बाद बेजा की जान बच सकी, लेकिन संक्रमण की वजह से उनके हाथ और पैर खराब हो गए थे, जिन्हें अलग करना पड़ा.

क्या है यह गंभीर बीमारी?
- मेनिंगोकोकल मेनिंजाइटिस एक संक्रामक बीमारी है, जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर रहने वाली पतली झिल्ली के गंभीर संक्रमण मेनिंजाइटिस (दिमागी बुखार) का एक बैक्टीरियल रूप है.
- मेनिंगोकोकल बीमारी नीसेरिया मेनिंजाइटिडिस बैक्टीरिया की वजह से होती है और इससे मेनिंजाइटिस या खून की नलियों का इन्फेक्शन सेप्टीसीमिया हो सकता है.
- इस बीमारी में मृत्यु की दर काफी ऊंची है और यदि लोग इस बीमारी से बच भी जाते हैं, तो उनमें से अधिकांश को अंग कटने, घाव, बहरापन या दिमाग को नुकसान जैसी गंभीर जटिलताओं के साथ जीना पड़ सकता है.

