Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिस्र ने इजराइल-हमास युद्ध खत्म कराने वास्ते दिया प्रस्ताव
दुनिया

मिस्र ने इजराइल-हमास युद्ध खत्म कराने वास्ते दिया प्रस्ताव

December 26, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मिस्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kahira : इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष विराम को समाप्त कराने के लिए मिस्र ने चरणबद्ध तरीके से बंधकों की रिहाई और गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक का शासन चलाने के लिए विशेषज्ञों के नेतृत्व में फलस्तीनी सरकार गठित करने का महत्वाकांक्षी प्रस्ताव रखा है। मिस्र के एक वरिष्ठ अधिकारी और यूरोप के एक राजनयिक ने यह जानकारी दी।

मिस्र ने यह प्रस्ताव खाड़ी देश कतर के साथ मिलकर तैयार किया गया है और इसे इज़राइल, हमास, अमेरिका प यूरोपीय सरकारों के समक्ष रखा है। हालांकि यह हमास को पूरी तरह से कुचलने के इज़राइल के लक्ष्य की पूर्ति नहीं करता है और लगता है कि युद्ध के बाद गाज़ा पर लंबे समय तक सैन्य नियंत्रण बनाए रखने के इज़राइल के आग्रह को भी पूरा नहीं करेगा।

auto

मिस्र के अधिकारी ने कहा कि मिस्र और कतर विशेषज्ञों के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए हमास समेत फलस्तीन के सभी गुटों के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार संक्रमण काल के लिए गाज़ा और वेस्ट बैंक पर हुकूमत करेगी और इस दौरान फलस्तीनी गुट अपने मतभेद दूर करने और राष्ट्रपति तथा संसदीय चुनाव कराने की रूपरेखा पर सहमत होने के लिए काम करेंगे। अधिकारी ने बताया कि इज़राइल और हमास व्यापक समझौते को लेकर बातचीत जारी रखेंगे।

एक पश्चिमी राजनयिक ने कहा कि उन्हें मिस्र के प्रस्ताव की जानकारी है और इस बात पर संदेह व्यक्त किया कि इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समूचे प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे। इज़राइल के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू समेत इज़राइल की युद्ध कैबिनेट सोमवार को बैठक कर बंधकों की स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेगी। उन्होंने यह नहीं बताया कि कैबिनेट मिस्र के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी या नहीं।

यह प्रस्ताव ऐसे वक्त आया है जब इज़राइल मध्य और दक्षिणी गाज़ा में लगातार हवाई हमले कर रहा है तथा उन इमारतों को ज़मींदोज़ कर रहा है जिनमें लोगों ने पनाह ली हुई है। मगाज़ी शरणार्थी शिविर में तीन मंजिला इमारत और आसपास की इमारतों पर हमले के बाद बचाव कर्मियों ने मलबे से से दर्जनों शव निकाले। अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, कम से कम 106 लोगों की मौत हो चुकी है। युद्ध ने गाज़ा के कई हिस्सों को तबाह कर दिया है। इस दौरान करीब 20,400 फलस्तीनी मारे गए हैं और क्षेत्र के लगभग सभी 23 लाख लोग विस्थापित हो गए है।

इसे भी पढ़ें : यहां के जूट मिल में लगी आग, 8 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयहां के जूट मिल में लगी आग, 8 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
Next Article विदेश मंत्री जयशंकर गये रूस, बातचीत का दौर शुरू

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.