Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना की दूसरी लहर, चपेट में दुनिया के कई देश, फिर बढ़ा लॉकडाउन का खतरा
दुनिया

कोरोना की दूसरी लहर, चपेट में दुनिया के कई देश, फिर बढ़ा लॉकडाउन का खतरा

September 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। इजरायल ने पूरे देश में दोबारा लॉकडाउन लागू कर दिया है. तीन हफ्ते तक लोगों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. लोग अपने घरों से एक किमी से दूर नहीं जा सकते. दोबारा नेशनल लॉकडाउन लागू करने वाला इजरायल दुनिया का पहला देश है. लेकिन कई अन्य देश भी कोरोना की दूसरी लहर के खतरे का सामना कर रहे हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर आती दिख रही है. उन्होंने छह महीने तक पाबंदियां लगाने की आवश्यकता जताई है. बोरिस जॉनसन का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर को लेकर ब्रिटेन स्पेन और फ्रांस से 6 हफ्ते पीछे है. उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि ब्रिटेन में दूसरी लहर आएगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. WHO का कहना है कि यूरोप में खतरनाक रूप से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. WHO के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूज ने कहा कि केस बढ़ने को चेतावनी के तौर पर लेना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है.

यूरोप के आधे देशों ने अपने यहां बीते दो हफ्ते में नए मामलों में 10 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है. इनमें से 7 देशों में कोरोना के नए मामले दोगुने हो गए हैं. बता दें कि दुनिया में कोरोना के मामलों की कुल संख्या तीन करोड़ 69 लाख से अधिक हो गई है. जबकि 9 लाख 56 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीसीएल सीएमडी ने की मुलाकात
Next Article इस बाहुबली के लिए जेल में नाचती थी डांसर, मंत्री और डीएम की हत्या के आरोप के बाद भी ‘बेदाग’

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.