Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर इन देशों ने दिया पाकिस्तान को मदद का भरोसा
दुनिया

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर इन देशों ने दिया पाकिस्तान को मदद का भरोसा

August 6, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इमरान खान ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि कश्मीर का दर्जा बदलने का कदम अवैध है और यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन है. खबर के मुताबिक खान ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘भारत का कदम परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को और बिगाड़ेगा.’’

जियो न्यूज ने सोमवार को पाक विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री खान ने कश्मीर के हालात पर अपने मलेशियाई समकक्ष महातिर मोहम्मद के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की.

दावा, मलेशिया बनाए है पूरे मामले पर नज़र
खान ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि कश्मीर का दर्जा बदलने का कदम अवैध है और यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन है. खबर के मुताबिक खान ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘भारत का कदम परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को और बिगाड़ेगा.’’

न्यूज चैनल के मुताबिक महातिर ने कहा कि मलेशिया कश्मीर में स्थिति की करीबी रूप से निगरानी कर रहा है और वह पाकिस्तान के साथ संपर्क में बने रहेंगे. महातिर ने यह भी कहा कि अगले महीने होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र और इससे इतर न्यूयार्क में खान के साथ एक बैठक को लेकर वह आशावादी हैं.

पाक मीडिया का दावा तुर्की ने किया जल्द समर्थन का दावा
पाक प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि खान ने कश्मीर से जुड़े ताजा घटनाक्रम पर विश्व के नेताओं से संपर्क साधने की कोशिश के तहत तुर्की के राष्ट्रपति एरदोगन से भी बात की. खान के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने तुर्की के नेता से कहा कि कश्मीर के विशेष दर्जा में बदलाव करने की भारत की अवैध कार्रवाई का क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा.
उन्होंने यह दोहराया कि पाकिस्तान कश्मीरी अवाम के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए उनकी (कश्मीरियों की) उचित मांगों का कूटनीतिक, नैतिक और राजनीतिक समर्थन जारी रखेगा. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति एरदोगन ने कश्मीर के घटनाक्रम पर चिंताएं साझा की और इस मुद्दे पर तुर्की के शीघ्र समर्थन का भरोसा दिलाया.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मामला उठाएगा पाक
इस बीच, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी भारत के इस कदम की निंदा की और उसे खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान की यात्रा पर आने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बैठकों में इस मुद्दे को उठाया जाएगा. साथ ही, इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भी उठाया जाएगा.

गौरतलब है कि भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को सोमवार को रद्द कर दिया. साथ ही, सरकार ने संसद में यह प्रस्ताव किया कि इस राज्य का विभाजन कर दो केंद्र शासित प्रदेश–जम्मू कश्मीर और लद्दाख– बनाया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकश्मीर में भी अब सिर्फ तिरंगा लहराएगा- शाहिद अख्तर
Next Article कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने पर बोले यशवंत सिन्हा, मोदी सरकार तोड़ सकती है राजीव का रिकॉर्ड

Related Posts

दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.