अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। PM मोदी सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही पीएम अस्पताल पहुंचे, जहां PM ने दिशोम गुरू के बेटे सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बहू कल्पना सोरेन से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान PM ने शिबू सोरेन के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दिशोम गुरू शिबू सोरेन जेएमएम यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
PM मोदी ने किये दिशोम गुरू के आखिरी दर्शन, अस्पताल में दी श्रद्धांजलि#ShibuSoren #ShibuSorenDeath #ShibuSorenPassesAway #hemantsorenjmm #pmmodi #newssamvad pic.twitter.com/peiTlQyXNU
— News Samvad (@newssamvaad) August 4, 2025
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
इसे भी पढ़ें : गूगल ने खींची पुलिस अफसर की नग्न तस्वीर, कोर्ट ने ठोका लाखों का हर्जाना
इसे भी पढ़ें : अब ड्रोन से फैलाई दहशत तो लगेगा गैंगस्टर एक्ट, CM ने लिया सख्त फैसला

