अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Gumla : गुमला जिले में 6 अगस्त को पुलिस और PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के बीच हुई मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया था। इस कार्रवाई को पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी बताया था। हालांकि अब PLFI ने इस मुठभेड़ को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। PLFI का कहना है कि मार्टिन केरकेट्टा की मौत असली मुठभेड़ में नहीं, बल्कि एक फर्जी एनकाउंटर में हुई है। संगठन ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया है।

इस मुद्दे को लेकर PLFI ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संगठन ने आम जनता से बंद का समर्थन करने की अपील की है। उनका कहना है कि मार्टिन केरकेट्टा की मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाना जरूरी है।
फिलहाल पुलिस की ओर से PLFI के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, झारखंड बंद को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। संभावित तनाव को भांपते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।
Also Read : उफनायी गंगा, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार
Also Read : राशिफल @ 11 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : बरसात में भुट्टा खाने का है अलग मजा, सेहत के लिए भी फायदेमंद
Also Read : बेकाबू फॉर्च्यूनर ने राजधानी में मचाया कोहराम, दो की गयी जान… देखें वीडियो
Also Read : एशिया कप T20I में शुभमन गिल को उप-कप्तानी, BCCI का बड़ा फैसला

