अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होकर 26 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
पदों का वर्गवार विवरण
अनारक्षित – 374
ईडब्ल्यूएस – 93
एससी – 150
एसटी – 10
ओबीसी – 112
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग – 168
पिछड़े वर्ग की महिलाएं – 28
पात्रता व आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का स्नातक उत्तीर्ण या समकक्ष होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया व वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार नहीं होगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के तहत 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार आवेदन की शुरुआत होने पर वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं, जरूरी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लेना जरूरी है।
यह भर्ती ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला- उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग पर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन… जानें
इसे भी पढ़ें : Tiger जयराम की मांग- पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरु की मूर्ति
इसे भी पढ़ें : मॉनसून में हो रहे स्किन प्रॉब्लम्स, यहां जानें बचने के आसान उपाय
इसे भी पढ़ें : पलामू सेंट्रल जेल से 200 कैदी होंगे शिफ्ट, कहां और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : भारत सरकार ने शुरू की ई-पासपोर्ट सेवा, जानें क्या हैं खासियतें
इसे भी पढ़ें : नागालैंड से मुजफ्फरपुर-हाजीपुर तक AK-47 का जाल, NIA ने की ताबड़तोड़ रेड
इसे भी पढ़ें : पलामू सेंट्रल जेल से 200 कैदी होंगे शिफ्ट, कहां और क्यों… जानें

