अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna :राजधानी पटना में आज यानी शनिवार को भोरे-भोर भयंकर सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास एक ऑटो और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोगों की चीख-चीत्कार से पूरा इलाका दहल उठा। इस भयंकर टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दनियावां थानेदार ने बताया कि मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा गांव के रहने वाले थे। मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर खून बिखर गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ रवाना, महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यों का करेगी प्रचार-प्रसार
इसे भी पढ़ें : राशिफल @ 23 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
इसे भी पढ़ें : सूर्या हांसदा का एनका’उंटर फर्जी, CBI करे जांच : जयराम महतो
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो जयराम अचानक पहुंचे JSSC के दफ्तर, फिर…
इसे भी पढ़ें : नीतीश सरकार ने निकाली खेल विभाग में 824 वेकैंसी, अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान
इसे भी पढ़ें : गोविंदा-सुनीता तलाक मामले पर मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

