अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आवेदन में सुधार (Correction) की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2025 तय की गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त थी।
कुल पदों की संख्या
फिजियोथेरेपिस्ट – 41
काउंसलर – 10
फार्मासिस्ट – 313
नेत्र सहायक – 100
ओटी टेक्नीशियन – 288
योग्यता – संबंधित पैरामेडिकल विषय (फार्मेसी, ओटी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री आदि) में डिप्लोमा या डिग्री।
आयु सीमा – न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क –
सामान्य वर्ग : ₹500
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग एवं एमपी निवासी : ₹250
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट।
वेतनमान – लेवल-9 के अनुसार ₹36,200 से ₹1,14,800 तक।
कैसे करें आवेदन – उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करके शुल्क जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।
इसे भी पढ़ें : कपड़ा सुखाते-सुखाते अचानक धरती में समा गयी महिला, फिर…
इसे भी पढ़ें : 20 हजार में तय हुआ सौदा, फिर धमक पड़ी निगरानी की टाम… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : न्यायमूर्ति पीबी बजंथरी बने पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश
इसे भी पढ़ें : बिहार में AI से साइबर क्राइम पर लगेगा लगाम… जानें कैसे

