Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 साल पुराने रिश्ते का खू’नी अंत, बाप की माशूका को दी दर्दनाक मौ’त
Headlines

15 साल पुराने रिश्ते का खू’नी अंत, बाप की माशूका को दी दर्दनाक मौ’त

August 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रमिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बेवा महिला प्रमिला देवी की हत्या उसके प्रेमी के बेटे और ड्राइवर ने मिलकर कर दी। बाद में हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इनके पास से वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार जब्त की गयी है। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।

रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि मृतका प्रमिला देवी की विवाहित बेटी करीना देवी ने बीते 25 अगस्त को तमाड़ थाना में अपनी मां के गायब होने का आवेदन दिया था।आवेदन में उसने बताया था कि उसके पिता का 15 साल पहले देहांत हो चुका है। करीब 40 साल की उसकी बेवा मां बीते 24 अगस्त को नशीम कुरैशी के घर से जाने के वास्ते निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं है। मोबाइल भी बंद आ रहा है। करीना देवी ने यह भी बताया कि गुजरे 15 साल से उसकी बेवा मां का प्रेम प्रसंग नशीम कुरैशी के साथ चल रहा है। उन दोनों से एक बहन और तीन भाई हैं। प्रमिला अक्सर नशीम से मिलने उसके घर जाया करती थी। नसीम कुरैशी का घर रांची के लोअरबाजार थाना क्षेत्र के इद्रिस कॉलोनी में है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी एवं ड्राइवर मो. साउद काजी को बुंडू एदलहातु से गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में दानिश ने खुलासा किया कि उसके पिता और प्रमिला देवी के संबंध को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे। इसी वजह से पिता नशीम कुरैशी, मां सायरा खातून और खुद दानिश ने हत्या की साजिश रची। प्लानिंग की गयी कि नशीम कुरैशी और उशकी पत्नी सायरा खातून हज यात्रा पर चले जाएंगे, तभी प्रमिला देवी को रास्ते से हटा दिया जाए।

दानिश ने कबूल किया कि 24 अगस्त को प्रमिला देवी पैसे मांगने घर आई थी। इसके बाद वह और चालक साउद उन्हें गाड़ी में बैठाकर टाटीसिलवे की ओर ले गए। रास्ते में शराब पिलाई और फिर टीकर मोड़ के पास सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को टाटा-रांची मुख्य पथ पर उलीडीह परासी चौक के पास फेंककर उस पर गाड़ी चढ़ा दिया ताकि यह सड़क हादसा लगे। दानिश कुरैशी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर अड़की थाना और लोअरबाजार थाना में पशु क्रूरता और प्रतिबंधित पशु तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। इन दोनों को दबोचने में तमाड़ थानेदार प्रवीण कुमार मोदी, एसआई शंभू पंडित और एएसआई अजय प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।

15 साल पुराने रिश्ते का खूनी अंत, बाप की माशूका को दी दर्दनाक मौत… तमाड़ की महिला प्रमिला देवी हत्याकांड का खुलासा करते रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर pic.twitter.com/BuauGOiFNH

— News Samvad (@newssamvaad) August 28, 2025

इसे भी पढ़ें : कमल भूषण ह’त्याकांड के सरकारी गवाह ने जेल में शुरू किया भूख हड़ताल… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकमल भूषण ह’त्याकांड के सरकारी गवाह ने जेल में शुरू किया भूख हड़ताल… जानें क्यों
Next Article DU छात्रों के लिए फिर शुरू हुई यू-स्पेशल बस सेवा

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.