Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM पद को लेकर चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात… जानें क्या
Headlines

CM पद को लेकर चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात… जानें क्या

September 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चिराग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Vaishali : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष हर बार वोटर लिस्ट को लेकर सवाल खड़ा करता है। “जब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होती है तो आरोप लगाते हैं और जब उसमें सुधार किया जाता है, तब भी सवाल उठाते हैं। विपक्ष का ये रवैया ‘चीत भी मेरी और पट भी मेरी’ जैसा है, जो कभी सही नहीं हो सकता,” चिराग ने तंज कसा।

विपक्ष की भाषा पर सवाल

चिराग पासवान ने विपक्षी नेताओं की भाषा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “आप प्रधानमंत्री से असहमत हो सकते हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति कहती है कि उम्र में बड़े व्यक्ति से मर्यादा के साथ बात करनी चाहिए। हम बच्चों से भी ‘आप’ कहकर बात करते हैं। नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं को गलत संदेश न मिले।”

भीड़ पर दावे और विपक्ष पर कटाक्ष

सभा में जुटी भीड़ को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए चिराग ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सभाओं में लोगों को बुलाने की जरूरत नहीं होती। जनता खुद आकर अपना समर्थन देती है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है, यह हालिया उपचुनावों और आज की सभा की भीड़ से साफ है।”

नीतीश कुमार पर भरोसा

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर चिराग पासवान ने कहा, “बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हमारा पांच दलों का गठबंधन पूरी मजबूती से मैदान में है और महागठबंधन के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा।”

सभा में मौजूद लोगों ने चिराग पासवान के भाषण के दौरान जमकर नारे लगाए और तालियों से उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : ‘महापर्व’ के तुरंत बाद हो सकता है बिहार में इलेक्शन!… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleOMG! 9 घंटे में पांच बार डोली धरती… जानें कहां
Next Article अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत, BOB का लोन अकाउंट फ्रॉड घोषित

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.