अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Rsnchi : FJCCI यानी फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर रविवार को टीम आदित्य मल्होत्रा ने अपना दमखम दिखाया। अध्यक्ष पद के दावेदार आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में उनकी टीम के 22 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को टीम के चार और सदस्य नामांकन करेंगे।
चुनाव पदाधिकारियों को सौंपा नामांकन पत्र
रविवार को आदित्य मल्होत्रा समेत सभी उम्मीदवारों ने चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा और विकास सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद टीम ने रणनीति तय करने को लेकर बैठक भी की। इस दौरान चुनाव को लेकर कई सदस्यों से संपर्क साधा गया और समर्थन मांगा गया।
नामांकन करने वालों के नाम
नामांकन करने वालों में आदित्य मल्होत्रा, अमित अग्रवाल, अमित किशोर, अनिल कुमार अग्रवाल, अनिश बुधिया, आस्था किरण, सीए जेपी शर्मा, डॉ. अभिषेक रामधीन, मनीष सर्राफ, मुकेश अग्रवाल, नवीन जैन, नवजोत अलंग, निधि झुनझुनवाला, पूजा ढाढा, प्रवीण लोहिया, राम बागड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, संजय अखौरी, सुनील सरावगी और राकेश कुमार चौधरी शामिल हैं।
बैठक में बनी रणनीति
नामांकन के बाद आदित्य मल्होत्रा ने सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई गई और विभिन्न व्यापारिक संगठनों से संपर्क साधने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, आनंद जालान और अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। इससे टीम आदित्य मल्होत्रा को अतिरिक्त समर्थन और उत्साह मिला।
इसे भी पढ़ें : राजधानी की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, भ्रष्ट अफसर जिम्मेदार : अजय राय

