Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेपाल में भयंकर बवाल, काठमांडू में कर्फ्यू लागू, इंटरनेट भी बंद
Headlines

नेपाल में भयंकर बवाल, काठमांडू में कर्फ्यू लागू, इंटरनेट भी बंद

September 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नेपाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Kathmandu : नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जबरदस्त बवाल मच गया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार द्वारा फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने के फैसले से नाराज युवाओं ने राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें 6 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

क्यों भड़के लोग?

4 सितंबर को सरकार ने सोशल मीडिया साइट्स पर यह कहते हुए बैन लगाया कि उन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में समय सीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कराया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कदम जनता की आवाज दबाने और बढ़ते भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश है।

काठमांडू में उग्र प्रदर्शन

सोमवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी काठमांडू के मैतीघर और न्यू बाणेश्वर इलाके में जुटने लगे। ‘Gen Z Movement in Nepal’ के बैनर और “भ्रष्टाचार खत्म करो, बराबरी दो” जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली।
दिन चढ़ने के साथ विरोध उग्र हो गया और प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने कई जगहों पर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन और आखिर में गोली चलाकर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की।

रात दस बजे तक कर्फ्यू

हालात बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने तोड़फोड़ करने वालों को “देखते ही गोली मारने” का आदेश दिया। राजधानी में रात 10 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया और सेना को सड़कों पर उतार दिया गया। कई इलाकों में इंटरनेट और फोन सेवाएं भी बंद कर दी गईं।

प्रदर्शनकारियों की मांगें

युवाओं ने सोशल मीडिया बैन हटाने के अलावा भ्रष्टाचार और राजनीति में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज़्म) खत्म करने की मांग की है। पोस्टरों पर लिखा था –

  • “अब और नेपो बेबी नहीं – हमें बराबरी के मौके चाहिए।”
  • “सोशल मीडिया बैन = हमारी आवाज दबाना।”
  • “सबके लिए न्याय, बराबरी और पारदर्शिता।”

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

नेपाल के इस आंदोलन को देखते हुए भारत ने भी नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसबी ने अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और निगरानी तेज कर दी गई है। नेपाल में यह ‘जेन-ज़ी आंदोलन’ लगातार जोर पकड़ता जा रहा है और ओली सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

इसे भी पढ़ें : NIA की बड़ी कार्रवाई : बिहार, यूपी समेत 22 ठिकानों पर मारा छापा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में महिलाओं की सेवा में जुड़ीं 80 नयी पिंक बसें, CM नीतीश ने दिखाई हरी झंडी
Next Article बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें क्या

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.