Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के तमाम सदर अस्पतालों के लिए मंत्री इरफान का बड़ा ऐलान… जानें क्या
Headlines

झारखंड के तमाम सदर अस्पतालों के लिए मंत्री इरफान का बड़ा ऐलान… जानें क्या

September 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी। इससे आम जनता को महंगे इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और लोगों को अपने ही जिला मुख्यालय में उन्नत जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया। इस अवसर पर उन्होंने 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

डॉ. अंसारी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में जो सुधार नहीं हो पाया, उसे अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 2100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल और छह नए मेडिकल कॉलेज भी जल्द ही बनाए जाएंगे। इससे गंभीर बीमारियों का इलाज झारखंड में ही संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने शायरी सुनाकर विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है, कई झूठे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है।”

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। शिशु मृत्यु दर, मातृत्व मृत्यु दर और संस्थागत प्रसव के मामले में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। कार्यक्रम में एनएचएम अभियान के निदेशक शशि प्रकाश झा, मेडिकल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अबु इमरान, प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : CCL को नुकसान पहुंचाने वाले सात अपराधी अब सलाखों के पीछे, SP क्या बोले… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCCL को नुकसान पहुंचाने वाले सात अपराधी अब सलाखों के पीछे, SP क्या बोले… देखें
Next Article सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति, कितने पड़े वोट… जानें

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.