अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत दर्ज की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को शिकस्त दी। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 781 सांसदों को वोट डालना था, जिनमें से 767 सांसदों ने मतदान किया। मतगणना में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन को स्पष्ट बहुमत के साथ देश का नया उपराष्ट्रपति चुन लिया गया।
राधाकृष्णन की जीत का महत्व
सी.पी. राधाकृष्णन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। उनकी जीत से राज्यसभा में एनडीए को और मजबूती मिलेगी क्योंकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
विपक्ष का उम्मीदवार
विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस (INDIA bloc) की ओर से इस बार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार बने थे। उन्होंने चुनाव को “संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई” बताया था। हालांकि उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया और वे 300 वोटों तक सीमित रह गए।
बता दें कि भारत का उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं और राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उनकी जिम्मेदारियां निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें : पटना साहिब गुरुद्वारा को RD’X से उड़ाने की ध’मकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

