अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में रविवार को झामुमो रांची महानगर की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वार्ड 15 की नई कमेटी का गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से कबर कुरैशी को वार्ड अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर नए नाम
झामुमो के विस्तार के तहत सुफियान कुरैशी, मोहम्मद कैफ और अनवर हुसैन को उपाध्यक्ष बनाया गया। आशा खालको, शेख समीर और मोहम्मद रिजवान को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। जहांगीर को सह सचिव और रवि विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद
बैठक में रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्य और केंद्र सदस्य अंतू तिर्की उपस्थित थे। इसके अलावा अफरोज आलम, जितेंद्र गुप्ता, भोलू मलिक, सुषमा बड़ाईक, अजीत नायक और सनी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। शेख रिजवान, अनवर हुसैन, मोहम्मद उजैर, समीर खान, वसीम, पप्पू आलम, मोहम्मद शोबी, मोहम्मद सलमान, शम्मी और अन्य सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : भैरव सिंह सहित चार को पुलिस ने दबोचा, लोडेड कारबाइन और पिस्टल जब्त

