Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 02:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो लोगों के लफड़े में तीसरे को लगी गोली, फिर… देखें वीडियो
Headlines

दो लोगों के लफड़े में तीसरे को लगी गोली, फिर… देखें वीडियो

January 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मोड़ पर बुधवार रात अचानक गोली चलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने वाले युवक का नाम इरशाद अंसारी है। वह शमसुद्दीन अंसारी का बेटा है और घटना के समय मौके पर मौजूद था।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, ईदगाह मोड़ पर एक जेसीबी मशीन संचालक और गाड़ी से आए एक शख्स के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पहले लफड़ा हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दी गई। बताया जा रहा है कि शाम को हुए विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रात में दोनों पक्षों के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक गोली चल गई।

auto

तीसरा व्यक्ति बना शिकार

गोली चलने के समय इरशाद अंसारी पास में खड़ा था। उसका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से गोली उसे लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

मधुपुर से धनबाद किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने इरशाद को मधुपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : जज पति ने चलवायी थी गोलियां, दो लाख में तय किया था पत्नी की सांसों का सौदा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभुरकुंडा बाजार की बदलेगी तस्वीर, विधायक की पहल पर शुरू हुआ… जानें क्या
Next Article खुले नाले ने छीनी मासूम की जान, सिस्टम की संवेदना बनकर पहुंचे डालसा सचिव

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.