Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 07:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ससुराल आए दामाद की मिली निर्वस्त्र ला’श, कोयल नदी ने उगला खामोश राज
Headlines

ससुराल आए दामाद की मिली निर्वस्त्र ला’श, कोयल नदी ने उगला खामोश राज

March 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दामाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव चेडाबार। रोज की तरह यहां जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि एक हंसता खेलता परिवार कुछ ही घंटों में मातम में डूब जाएगा। ससुराल आए 28 वर्षीय योगेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई और उसका शव अगले दिन कोयल नदी से निर्वस्त्र हालत में बरामद हुआ। यह सिर्फ एक हत्या नहीं है, यह एक परिवार के सपनों के टूटने की कहानी है।

टहलने निकला था, फिर कभी वापस नहीं लौटा

शुक्रवार की रात घर में सब कुछ सामान्य था। योगेंद्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। पत्नी इंटर की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ दिन साथ बिताने के लिए वह यहां आया था। खाना खाने के बाद दामाद ने घरवालों से कहा कि थोड़ी देर टहलकर आता हूं। गांव के लोग बताते हैं कि वह शांत स्वभाव का था। किसी से ज्यादा बोलचाल नहीं, किसी से झगड़ा नहीं। रात गहराती गई, लेकिन योगेंद्र वापस नहीं लौटा। पहले घरवालों ने सोचा, शायद दोस्तों के पास बैठा होगा। फिर चिंता बढ़ी। आधी रात तक परिजन टॉर्च लेकर गांव और आसपास के रास्तों पर उसे खोजते रहे। हर गुजरते घंटे के साथ डर बढ़ता जा रहा था।

Advertisement Advertisement

दोपहर में नदी से मिली लाश

शनिवार की दोपहर चेडाबार में कोयल नदी के किनारे कुछ ग्रामीणों ने पानी में एक शव तैरता देखा। खबर फैलते ही लोग दौड़ पड़े। जब शव बाहर निकाला गया तो वहां सन्नाटा छा गया। वह योगेंद्र था। शव निर्वस्त्र था। शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। चेहरा पहचान में आ रहा था, लेकिन जिस हाल में लाश मिली, उसने हर किसी को झकझोर दिया। पत्नी बदहवास हो गई। परिजन बिलखते रहे। गांव में मातम का माहौल है।

दो साल पहले हुई थी शादी, एक छोटा बच्चा भी

योगेंद्र की शादी दो वर्ष पहले चेडाबार में हुई थी। एक छोटा सा बच्चा है, जो अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीख पाया। उसे शायद अभी समझ भी नहीं कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। गांव की महिलाएं रोते हुए कह रही थीं कि घर में कोई बड़ा विवाद नहीं था। परिवार सामान्य जिंदगी जी रहा था। फिर ऐसी बेरहमी क्यों?

हत्या के बाद फेंका गया शव

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। शरीर पर मिले जख्म इस बात की ओर इशारा करते हैं कि युवक को पीटा गया या किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया, ताकि सबूत मिट जाएं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और आखिरी बार किससे बात हुई, इन बिंदुओं पर भी जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में एनका’उंटर, शार्प शूटर को दौड़ाकर मा’री गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब मदद ने थामा हाथ, फीकी जिंदगी में घुल गए रंग
Next Article रांची की रातों का काला सच : मोबाइल पर डील, फिर सेज सजाने भेज दी जाती थी लड़कियां

Related Posts

Headlines

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026
Headlines

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026
Headlines

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.