Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 05:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा
Headlines

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसएसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस अब ‘घटना के बाद कार्रवाई’ के ढर्रे को छोड़कर ‘घटना से पहले रोकथाम’ की रणनीति पर काम करेगी। शहर और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय गिरोहों, पुराने अपराधियों और आपराधिक राह पकड़ रहे युवाओं की नकेल कसने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी ने सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, एएसपी कोतवाली, सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर अपराधियों की नए सिरे से प्रोफाइलिंग और मैपिंग करने का निर्देश दिया है। अब शहर के हर थाने में संदिग्धों और बदमाशों का पूरा कच्चा-चिट्ठा डिजिटल और कागजी तौर पर तैयार रहेगा।

पुराने बदमाशों की बनेगी कुंडली, 15 साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे थानेदार

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने इलाके में पिछले 10 से 15 सालों के दौरान जेल जा चुके या सक्रिय रहे अपराधियों की लिस्ट निकालें। भले ही वे अभी शांत दिख रहे हों, लेकिन उनकी मौजूदा कमाई के जरिए और गतिविधियों की पूरी जांच होगी ताकि वे दोबारा कोई नया गैंग न खड़ा कर सकें। इसके अलावा रंगदारी, मर्डर, मारपीट, जमीन पर अवैध कब्जे, नशे का धंधा, जुआ-मटका और शराब माफिया से जुड़े वर्तमान अपराधियों की भी विस्तृत फाइल तैयार की जाएगी। पुलिस लगातार इनके ठिकानों का सत्यापन करेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले ही इनके मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

auto

बाइकर्स गैंग, हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पोस्ट पर पैनी नजर

पुलिस की दूसरी सबसे बड़ी नजर उन युवाओं पर होगी जो दबंगई और हुड़दंग के जरिए अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। शहर में रफ्तार का कहर बरपाने वाले बाइकर्स गैंग, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करने वाले मजनुओं और मारपीट करने वालों की पहचान शुरू हो गई है। ऐसे बिगड़ैल युवकों का नाम अब सीधे थानों के बैड कैरेक्टर (बीसीआर) रजिस्टर में दर्ज होगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या दबंगई दिखाने वाले एडिटेड वीडियो डालने वालों के अकाउंट्स पर भी साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की सीधी नजर रहेगी।

घटना होने का इंतजार न करें, तुरंत एक्शन लें अफसर

एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा कि अपराध रोकने का मतलब सिर्फ केस दर्ज करना या गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध को होने से पहले ही रोकना असली पुलिसिंग है। सभी थानेदारों को पाबंद किया गया है कि वे संदिग्धों के डेटा को लगातार अपडेट रखें और जमीनी स्तर पर सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के कानूनी कार्रवाई करें। लापरवाह अफसरों पर भी नजर रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा
Next Article CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

Related Posts

Headlines

CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

September 16, 2026
Headlines

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026
Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

September 16, 2026

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026

बिहार STF की बड़ी स्ट्राइक… पटना और गोड्डा में रेड मार किया चौंकाने वाला खुलासा

September 16, 2026

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.