Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 09:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग
Headlines

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में उफनती नदियों ने कई जिलों में तबाही मचा रखी है। हालात का जायजा लेने के लिए सीएम सम्राट चौधरी सोमवार को खुद मैदान में उतरे। उन्होंने वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे सीधे डुमरिया घाट पहुंचे और वहां गंडक नदी के उफान को करीब से देखा। डुमरिया घाट पर अधिकारियों ने सीएम को बताया कि गंडक का पानी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है और रात तक इसमें 50 सेंटीमीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। जमीनी हालात देखने के बाद सीएम ने अफसरों को दो टूक कहा कि राहत और बचाव के काम में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

बांधों की सुरक्षा में चूक न हो, रात में होगी गश्ती

नदियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए सीएम ने जल संसाधन विभाग को बेहद सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए और रात के समय गश्ती जरूर कराई जाए, ताकि किसी भी खतरे की आहट मिलते ही समय रहते कदम उठाया जा सके। निचले और संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम करे और प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए।

राहत शिविरों और खाने-पीने के इंतजाम में न हो कमी

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि संकट के इस समय में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के बीच रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें आपस में तालमेल बनाकर काम करें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत शिविर और सामुदायिक रसोई सुचारू रूप से चलाई जाएं, ताकि किसी भी पीड़ित को खाने-पीने की दिक्कत न झेलनी पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद राधामोहन सिंह, विधायक कृष्णनंदन पासवान, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के डीएम-एसपी समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना
Next Article बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

Related Posts

Headlines

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
झारखंड

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026
Headlines

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.