Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 08:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना
Headlines

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में अपराध और नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रविवार रात एक साथ पूरे राज्य की सड़कों पर मोर्चा खोल दिया। गृह विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर जिला पुलिस, रेल पुलिस और मद्यनिषेध ब्यूरो ने मिलकर रात 9 से 10 बजे के बीच सिर्फ एक घंटे का विशेष समकालीन अभियान चलाया। इस एक घंटे के भीतर पुलिस टीमों ने राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी और नाकाबंदी कर 47 हजार 958 गाड़ियों की चेकिंग की और 750 से अधिक आरोपियों को दबोच लिया। अभियान का मकसद संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाकर अपराधियों में खौफ पैदा करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।

नियम तोड़ने वालों से 56 लाख वसूले, 110 वाहन जब्त

पटना, नालंदा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, सारण और सीवान समेत तमाम जिलों में एसपी और एसडीपीओ खुद सड़कों पर उतरे। सघन तलाशी के दौरान जिला पुलिस ने 47 हजार 718 गाड़ियां जांची और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 हजार 660 वाहनों से 56 लाख 54 रुपये का चालान काटा। कागजात न होने और गड़बड़ी मिलने पर 110 वाहनों को सीधे जब्त कर लिया गया। इसी दौरान विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 736 नामजद अभियुक्तों और 116 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर नशे में घूम रहे 29 लोगों को भी पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। रेल पुलिस ने भी 240 वाहनों की जांच कर 9 आरोपियों और एक वारंटी को हिरासत में लिया।

Advertisement

हथियार, स्मैक और लाखों की नकदी बरामद; साइबर जांच के घेरे में 50 एटीएम

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशा और अवैध सामान बरामद किया गया। पूरे राज्य से करीब 4 हजार 912 लीटर देशी और विदेशी शराब, 216 ग्राम स्मैक, 3.17 ग्राम हेरोइन और 3.37 किलो से अधिक गांजा पकड़ा गया। इसके अलावा अपराधियों के पास से 4 हथियार, 1 जिंदा कारतूस, 60 मोबाइल फोन, 2 चाकू और 9 लाख 31 हजार रुपये से अधिक नकद राशि जब्त की गई। राजधानी पटना में मद्यनिषेध और नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 131 दुकानों पर छापा मारा। गांधी मैदान इलाके से शराब और वाहनों के साथ 50 एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बैंक खाते मिलने के बाद पुलिस ने साइबर यूनिट को जांच सौंप दी है ताकि ऑनलाइन ठगी के तार जोड़े जा सकें। गृह विभाग ने साफ किया है कि अपराध पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा
Next Article चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

Related Posts

Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Headlines

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
Headlines

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026

जब जिंदगी बचाने के लिए एक साथ आगे आए खाकी, खनन कर्मी और आम लोग

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.