Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अम्बेडकरनगर में आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े 38 लाख रुपये की लूट
देश

अम्बेडकरनगर में आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े 38 लाख रुपये की लूट

August 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अम्बेडकरनगर। टाण्डा के कशमिरिया क्षेत्र में स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से मंगलवार को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लगभग 38 लाख से अधिक की नगदी लूट ली और फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाशों ने बैंक के अन्दर गार्ड को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसके कारण गार्ड अखिलेश तिवारी जान बचाकर भाग निकला। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या चार बतायी जा रही है, जिनमें से दो ने अंधाधुन्ध फायरिंग करते हुए बैंक में प्रवेश किया जबकि दो ने बाहर मोर्चा संभाल रखा था। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

मंगलवार को दोपहर लगभग सवा बारह बजे आईसीआईसीआई बैंक की कशमिरिया शाखा में दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बदमाश पहुंचे और अचानक बैंक परिसर में प्रवेश किया। इनमें से दो बदमाशों ने बैंक के अन्दर घुसते ही गार्ड पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घबराकर गार्ड अखिलेश तिवारी जान बचाकर भागा। बदमाशों ने बैंक के अन्दर से लगभग 38 लाख रुपये लूटे और फायरिंग करते हुए फरार हो गये। बगल में स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी भी घटना से सकते में आ गये।

स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाश बैंक के अन्दर से दो बैग लेकर निकले थे। पुलिस स्थानीय दुकानों के साथ साथ एचडीएफसी बैंक का भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल पर आजमगढ़ रेंज के डीआईजी मनोज तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक भी पंहुच गये हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेजरीवाल ने पानी का बकाया बिल भी किया माफ
Next Article योगी सरकार उत्तर प्रदेश के 151 वर्ष पुराने मंदिरों का कराएगी जीर्णोंद्धार

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.