Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 08:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से की मुलाकात
दुनिया

पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से की मुलाकात

November 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को भारत-आसियान शिखर बैठक के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से अलग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पिछले चार महीनों में यह तीसरी भेंट है। इनकी पिछली मुलाकात सितम्बर 2019 में व्लादिवोस्‍तोक में हुई थी।

आज की मुलाकात के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आबे को जापान के सम्राट की हाल में हुई ताजपोशी के लिए बधाई दी। इस समारोह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के शरीक होने को गर्मजोशी के साथ याद किया। मोदी ने कहा कि वह भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए अगले महीने भारत में प्रधानमंत्री आबे का स्‍वागत करने के लिए उत्‍सुक हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और गहरा बनाने में आगामी वार्षिक शिखर सम्‍मेलन की सफलता को लेकर वह आश्‍वस्‍त है।

दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच उच्‍च स्‍तरीय बैठकों के माध्‍यम से आर्थिक साझेदारी को प्रोत्‍साहित किए जाने का स्‍वागत किया। दोनों ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की और परियोजना के सुचारू कार्यान्‍वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी और आबे ने इस महीने के आखिर में भारत में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। दोनों नेताओं ने नियम आधारित मुक्त, खुले और समावेशी भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों भारत प्रशांत क्षेत्र के साथ ही विकासशील देशों की शांति, समृद्धि और प्रगति के साझा उद्देश्यों के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमरजावां’ का दूसरा ट्रेलर जारी , 15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
Next Article अयोध्या के फैसले से सभी संतुष्ट होंगे : श्रीश्री रविशंकर

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.