अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गैंग का एक शातिर गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे पलामू के मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र से दबोचा गया है। उसका नाम हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी बताया गया। उसके पास से पुलिस ने एक एटीएम कार्ड, अलग-अलग नाम के आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार हरि तिवारी के खिलाफ पुलिस फाइल में करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2012 से हरि तिवारी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस बात का खुलासा मेदिनीनगर SDPO मणिभूषण प्रसाद ने किया।
SDPO ने मीडिया को बताया कि मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर इस शातिर गुर्गे को दबोचा गया है। SDPO ने बताया कि बीते 12 जनवरी 2025 में मेदिनीनगर के बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में केके मेमोरियल के बगल में अर्द्धनिर्मित मकान में अपराध की योजना बनाते छह अपराधी पकड़े गए थे। सभी अपराधियों को हरि तिवारी ने एकजुट किया था और आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। इस कांड में हरि तिवारी फरार चल रहा था। उस वक्त धराये अपराधियों के पास से 02 लोडेड पिस्टल और 10 राउंड जिन्दा गोली के अलावे अन्य सामान बरामद हुआ था। इसी मामले में पुलिस हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी को खोजड रही थी।
इसे भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद में हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया, पेट्रोल ब’म और पत्थरों से हुए ह’मले : DIG
इसे भी पढ़ें : कुख्यात चोर धीरज जालान का नेटवर्क ध्वस्त, SSP क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : ताला तोड़ बंद घरों में सेंधमारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा, 5 अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : बाबा साहब के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक : CM नीतीश कुमार
इसे भी पढ़ें : अमन साहू के एनकाउंटर के बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई ने किया दावा… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ फा’यरिंग के बाद फूंक डाला हाइवा, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : “मैंने गांगू मुंडा को जा’न से मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब”… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 14 प्रस्ताव पास, 17380 स्टूडेंट्स को नौकरी की ट्रेनिंग



