अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चेन छिनतई करने वाले उचक्कों का पोस्टर जारी किया है। पुलिस ने शहर के सभी चौक-चौराहों में पोस्टर लगाये हैं, जिनमें अपराधियों का धुंधला चेहरा और बाइक का नंबर दिया गया है, जो कि CCTV कैमरे की मदद से निकाले गये हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि ये चेन स्नेचर हैं। इन अपराधियों के संबंध में सूचना देने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जायेगा। इनके बारे में कोई भी सूचना देने के लिए आप पोस्टर में दिये गये पुलिस अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जारी पोस्टर में DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों के नंबर दिये गये हैं।
पोस्टर में दिये गए फोटो में दो अलग-अलग गिरोह के अपराधी शामिल हैं। इसमें से एक गिरोह ने लालपुर और दूसरे गिरोह ने खेलगांव थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। रांची के अन्य क्षेत्रों में भी इन दोनों गिरोह के सदस्यों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस फिलहाल बाइक के नंबर के आधार पर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : मासूम अब्दुल और हमजा के घर मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल बोले- कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही भागने लगा, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, प्रकाश रजक बने कांके के नये थानेदार
इसे भी पढ़ें : चलते-चलते धधक उठी कार, झुलस कर कंकाल बन गया शख्स
इसे भी पढ़ें : अपराधियों ने एक घंटे तक किया तांडव, दो ड्रिल मशीन और 6 गाड़ियों को फूंक डाला
इसे भी पढ़ें : जिसके-तिसके गले से झपट लेते थे चेन, दो ज्वेलर्स सहित चार धराये, SSP क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : कुछ बड़ा होने वाला है! PM मोदी ने NSA, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख संग की बैठक



