अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग किया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो इकबाल ने शुक्रवार को बताया कि यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन- रात चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 1021 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे पांच लाख 97 हजार 730 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल, एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।
इसे भी पढ़ें : पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ निवेश करेगा रिलायंस
इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में दिखेगा भारतीय सिनेमा और फैशन का समागम… जानें कब
इसे भी पढ़ें : हवलदार से लेकर SI-DSP तक 2700 पुलिस वाले इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : बिहार का रामजी बना साइबर दुनिया का बादशाह, NASA ने नवाजा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : शराब घोटाला मामला : GM, पूर्व GM और कंपनी प्रतिनिधि गये जेल
इसे भी पढ़ें : इन स्कूलों के बच्चों को किताब-कॉपियां मुफ्त, कैबिनेट के अन्य फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : IAS विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित
इसे भी पढ़ें : बिजली ठीक करने गये 4 लाइन मैन को लोगों ने समझा चोर, फिर जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : OMG! शहर में घुस आया जंगली हाथी, मचा हड़कंप



