अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी एवं डिग्री कॉलेजों में +2 स्तर (कक्षा 11वीं और 12वीं) की पढ़ाई बंद करने के फैसले से राज्य भर के स्टूडेंट्स और अभिभावकों टेंशन में है। इस आदेश के चलते न केवल इस साल मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स, बल्कि वर्तमान में डिग्री कॉलेजों में 11वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को भी शिक्षा की अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए JPA यानी झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से इस विषय में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्रों को दोबारा री-एडमिशन या री-रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रियाओं से गुजरने से बचाने के लिए तत्काल स्पष्ट और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
अजय राय ने जोर दिया कि इस वर्ष मैट्रिक पास करने वाले छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया को सहज और व्यवस्थित बनाया जाए ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरमीडिएट (+2) संस्थानों की उपलब्धता और संख्या को ध्यान में रखकर ही कोई अगला निर्णय लिया जाना चाहिए। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि इस संक्रमणकाल में छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु पारदर्शी और सुगम व्यवस्था लागू की जाए।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जेल में कैदियों के पैसे में कमिशन का खेला… जानें
इसे भी पढ़ें : रंगदारी के वास्ते चली थी भुरकुंडा में गो’ली, छह को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने JSSC को लगाया दो लाख का हर्जाना… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेऊर जेल से मिला हुक्म और बोकारो में हुआ कांड, SP क्या बता गये… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सामान्य से 92% ज्यादा बारिश, सबसे अधिक कहां… जानें
इसे भी पढ़ें : जामताड़ा में अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी, साइबर अपराधियों को SP की दो टूक…

