अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर के चाकुलिया में करीब 1.5 करोड़ के लूटकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मो रफीक और निरंजन गौड़ बताये गये। मो रफीक बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, निरंजन गौड़ का घर जमशेदपुर के बागबेड़ा में है। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने 1.340 किलो के सोने के जेवर, डेढ़ लाख कैश और घटना में इस्तेमाल पिस्तौल एवं बाइक जब्त कर लिया है। इस बात की जानकारी आज यानी बुधवार को जमशेदपुर के रुरल एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया के साथ साझा की है।
SP ने मीडिया को बताया कि बीते सोमवार की रात प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये कैश लूट लिए थे। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के दम पर इस वारदात को अंजाम दिया था। जेवर कारोबारी को उनके घर के बाहर ही लूट लिया गया था। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया था। मिली इंफॉर्मेशन पर जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडेय के निर्देश पर टीम गठित की गयी। गठित टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ ही टेक्निकल सेल की मदद ली और संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। गिरफ्तार लुटेरों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाली RPF… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : चिता से महिला की बॉडी उठा ले गयी पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ऐसे बाप, भाई और माई भगवान दुश्मन को भी न दे… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : शराब बिहार ले जाने के वास्ते तस्करों ने लगाया गजब जुगाड़, चकरा गया पुलिस का माथा
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जवानों को अचानक मिले उग्रवादियों के 18 हजार डेटोनेटर, फिर…



