अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में सालों से पोस्टेड सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर को विरमित कर दिया गया है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर ADG के वेतनमान में परमाणु उर्जा विभाग में IG सिक्योरिटी के पद पर योगदान देने को कहा गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंद एक तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CRPF में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए IPS लाठकर झारखंड चैप्टर के आईजी भी रह चुके हैं। वहीं, IPS लाठकर ADG अभियान के तौर पर भी अपनी सेवा झारखंड में दे चुके हैं। अब संजय आनंद लाठकर एक बार फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को एडीजी स्तर और वेतन पर परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। वहीं, आज उन्हें विरमित भी कर दिया गया है। आपको बता दें कि संजय आनंद महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, इसलिए उन्हें एक बार फिर अपने ही राज्य में रहने या यूं कहें कि रिटायरमेंट तक का मौका मिला है।

इसे भी पढ़ें : जियो ब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17800 करोड़
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने 7468 ANM को दिया नियुक्ति पत्र, क्या बोले… जानिये
इसे भी पढ़ें : चिराग के एक ऐलान ने बढ़ा दी BJP और JDU की टेंशन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DSSSB की 2000 पदों पर Vacancy
इसे भी पढ़ें : SP का फर्जी ID बना कर रहे थे झोलझाल, पुलिस ने दो को दबोचा
इसे भी पढ़ें : बिहार में जोर-शोर से चल रहा SIR अभियान, अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रपत्र जमा
इसे भी पढ़ें : चाल घंसा और चल बसे चार लोग, बाबूलाल बोले- सरकार को हर एक जान का देना होगा हिसाब

