Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 20 रोज पहले दी थी 10वें बच्चे को जन्म, पति ने टांगी से कर दिया ये हाल
Headlines

20 रोज पहले दी थी 10वें बच्चे को जन्म, पति ने टांगी से कर दिया ये हाल

July 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टांगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Palamu : पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत निमसी टोला में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। पीड़िता की पहचान निमसी टोला निवासी मिलू देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मिलू देवी ने करीब 20 दिन पहले अपने 10वें बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उसके पति राजेंद्र भुइयां ने उसे शौच के बहाने घर से बाहर चलने को कहा। इसी दौरान वह घर से टांगी लेकर निकला। कुछ दूर जाने के बाद राजेंद्र ने अचानक पत्नी पर हमला कर दिया। पहले गर्दन पर और फिर पीठ पर टांगी से चार बार वार किया। हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा अखिलेश मौके पर पहुंचा। बेटे को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

परिजनों ने घायल महिला को चारपाई पर लेटाकर रामगढ़ थाना पहुंचाया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने तत्काल महिला के इलाज के लिए टेंपो की व्यवस्था करवाई और आर्थिक सहायता भी दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों के मुताबिक राजेंद्र और मिलू के कुल 10 बच्चे हैं। इनमें सात बेटियां और तीन बेटे। दो बेटियां गांव से बाहर धन रोपाई के लिए गई हुई हैं, जबकि एक बेटा मजदूरी के लिए बाहर है। एक बेटे की शादी भी हो चुकी है। इस हमले की वजह अभी साफ नहीं है, और न ही किसी घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पूरा गांव इस घटना को लेकर स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें : पोल पर चढ़ काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौ’त, संघ ने की FIR की मांग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी का ब्रासीलिया में भव्य स्वागत: हवाई अड्डे और होटल पर उत्साह का माहौल
Next Article झारखंड में सबसे ज्यादा बारिश रांची में, सबसे कम कहां… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.